पिथौरा

कोरोना के चलते पिथौरा में पुलिस हुई शख्त… नगर में पुलिस लगातार लगा रही गस्त…

नंदकिशोर अग्रवाल/पिथौरा/काकाखबरीलाल. वैसे तो महासमुंद जिला में अलग-अलग जगह पर कुछ जरूरी प्रतिष्ठानों के खुलने का समय अलग अलग है ।इसी कड़ी में पिथौरा में भी जरूरी प्रतिष्ठानों का खुलने का समय 6:00 बजे से लेकर 11:00 बजे तक सुबह को है ।लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते 10:45 से ही लोग अपने अपने संस्थानों को बंद करने लगते हैं। तथापि कुछेक लोग जो घर में बैठने की बजाए घूमने को अपना सगल बना ली हैं इनसे निपटने के लिए पिथौरा पुलिस अब सख्त हो चली है। तथा जगह-जगह ऐसे लोगों को रोककर दंडात्मक कार्रवाई के साथ-साथ समझाइश भी दी जा रही है ।

इसके साथ ही आज कॉपरेटिव बैंक के सामने जहां पुलिस पिथौरा में बेवजह घूमने वालों पर कार्यवाही कर रही थी वही पिथौरा भाजपा मंडल के मंडल अध्यक्ष नरेश अग्रवाल के द्वारा ऐसे लोग जो मास्क खरीदने में सक्षम नहीं थे को मास्क तथा सैनिटाइजर का वितरण करते दिखे तथा लोगों को समझाइश भी दे रहे थे की संक्रमण काल में एक दूसरे से दूरी बनाते हुए अपने घरों में रहें। इस दौरान पिथौरा के एसडीएम मरकाम जी पिथौरा एसडीओपी पात्रे जी कथा टीआई श्रीमती कमला पोसाम जी भी लोगों को रोक रोक कर समझाई दे रही थी वैसे देखा जाए तो सुबह बाजार के खुलते ही गहमागहमी का माहौल हो जाता है। तथा 11:00 बजे के बाद पुलिस की सख्ती के कारण नगर पूरा लॉक डाउन होने के कारण नगर सुनसान हो जाता है तथापि पुलिस लगातार अपनी गस्त करते रहती है जिससे लोग बेवजह अपने घरों से ना निकलें।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!