पटेवा

पटेवा:शिव मंदिर में गाली गलौज मामला दर्ज

पटेवा@ काकाखबरीलाल।   आरक्षी केद्र अंतर्गत  एक यूवक ने भगवान शिव के नाम से गाली गलौच कर मंदिर में प्रवेश कर मंदिर में विराजित नर्मदेश्वर महादेव शिवलिंग को लात से मारकर अपमान किया जिस पर मामला दर्ज किया गया है। नीरज अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि वह    ग्राम झलप थाना पटेवा जिला महासमुंद का निवासी है । कक्षा 12वी तक पढा लिखा है । प्रवेश किराना दुकान झलप का संचालक है । बाजार वार्ड झलप स्थित नर्मेदेश्वर महादेव मंदिर का देखरेख समिति द्वारा किया जाता है । उक्त समिति का वह अध्यक्ष है । दिनांक 29/10/2025 को सुबह करीबन 09.50 बजे नर्मदेश्वर महादेव मंदिर बाजार वार्ड झलप में  श्रीमती धरमीन बाई यादव बैठकर पूजा कर रही थी, उसी समय ग्राम पचरी के रहने वाला झुमुक लाल सिन्हा ने भगवान शिव के नाम से गाली गलौच कर मंदिर में प्रवेश कर मंदिर में विराजित नर्मदेश्वर महादेव शिवलिंग को लात से मारकर अपमान किया है । उक्त घटना को मौके पर पूजा कर रही धरमीन बाई यादव देखी है व मंदिर में लगे सीसीटीव्ही के माध्यम से समिति के लोग देखे है । झुमुक लाल सिन्हा के इस कृत्य से  धार्मिक भावना को ठेंस पहुंचा है ।  पुलिस ने298-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!