बदमाशों ने दिनदहाड़े भाजपा प्रवक्ता को मारी गोली, हालत गंभीर

पटना (काकाखबरीलाल). बिहार के जमालपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. जानकारी के अनुसार यहां भाजपा के प्रवक्ता डॉ अजफर शम्शी को जमालपुर कॉलेज के पास बदमाशों ने गोली मार दी है. उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.अपराधियों ने बीजेपी प्रवक्ता अजफर शम्शी को गोली मार दी है. उन्हें गंभीर स्थिति में एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. खबर के अनुसार यह वारदात जमालपुर कॉलेज के पास हुई है. बताया जा रहा है घटना से कुछ देर पहले ही बीजेपी प्रवक्ता कही जा रहे थे. इस दौरान ही अपराधियों ने उन्हें अपनी गोली का निशाना बना लिया. गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग जब वहां पहुंचे तो अजफर शम्शी जमीन पर लहू-लुहान पड़े हुए थे.लोगों ने तुरत इस वारदात की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और अजफर शम्शी को तुरत अस्पताल पहुंचाया गया. यहाँ पर उनका ईलाज जारीहै. वहीँ उनकी हालत अभी नाजुक बनी हुई है




























