4 साल की नन्ही शनाया ने बनाया मॉर्डन एब्सट्रेक्ट आर्ट

हुनर की कोई उम्र नहीं होती इस बात को साबित किया है बस्तर के जगदलपुर में रहने वाली 4 साल की नन्ही बच्ची शनाया जैन ने, शनाया महज 4 साल की है और मॉर्डन एब्सट्रेक्ट आर्ट को इस तरह से बनाती है जैसे बड़े-बड़े पेंटर भी नहीं बना पाते है। खिलौनों से खेलने के उम्र में शनाया रंगों से ऐसे खेलती है जिसको देख सब दंग रह जाते है और यही वजह है कि शनाया की इस कला को देखते हुए जिला प्रशासन ने बस्तर आर्ट गैलरी में शनाया के पेंटिंग की एक्जीविशन लगा दिया है। बस्तर में कला संस्कृति को सहेजने व बस्तर की कला को लोगों तक पहुंचाने के लिए बस्तर आर्ट गैलरी का निर्माण किया गया है। इस आर्ट गैलरी को देखने बस्तर के लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटक भी पहुँचते है। 4 साल की नन्ही शनाया की पेंटिंग देख सब दंग रह जाए रहे है । शनाया के पिता ने बताया की पेंटिंग के तरफ बच्ची की रुचि देखते हुए उसे पेंटिंग की ट्रेनिंग के लिए भेजा जहां ट्रेनर तमन्ना जैन ने देखा कि शनाया इतनी कम उम्र में रंगों से काफी बेहतर कर रही है जिसको देखते हुए ट्रेनर ने शनाया पर ज्यादा ध्यान दिया और महज एक माह की ट्रेनिंग में ही शनाया ने वो कर दिया जिसकी कल्पना भी इस उम्र में करना मुश्किल है।






























