बसना

मानसून में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी : डॉ. अमित अग्रवाल

बसना। मानसून के मौसम में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित अग्रवाल ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों और परिवार को इन बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक उपाय अपनाएं।
डॉ. अग्रवाल ने बताया कि बच्चों को बाहर ले जाते समय पूरे कपड़े पहनाना चाहिए तथा घर और आसपास कहीं भी पानी जमा नहीं होने देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए नियमित साफ-सफाई रखें, दरवाजों और खिड़कियों में जाली लगवाएं तथा मच्छर भगाने वाली क्रीम या रिपेलेंट का उपयोग करें। शाम के समय खिड़की और दरवाजे बंद रखना भी आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि यदि बच्चे को तेज बुखार, उल्टी, बेचैनी, शरीर पर चकत्ते या रैशेज दिखाई दें अथवा बच्चा अत्यधिक सुस्त रहने लगे, तो तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। समय पर जांच और उपचार से डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से होने वाली गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है।
अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने मानसून के दौरान लोगों से जागरूक रहने और किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करने की अपील की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!