महासुमंद

महासमुंद:लापरवाही से वाहन चलाना पड़ा भारी, बाइक सवार युवक की गई जान

महासमुंद। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले में कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सोरम निवासी भूषण ध्रुव (30 वर्ष) अपने साथी नागेश्वर ध्रुव के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 06 जीपी 0204 से महासमुंद से अपने गांव सोरम लौट रहे थे। दिनांक 2 जुलाई 2026 की शाम लगभग 6:30 बजे जब वे ग्राम लभराखुर्द के पास पहुंचे, तभी बागबाहरा से महासमुंद की ओर आ रही कार क्रमांक सीजी 04 एमक्यू 2700 के चालक ने कथित रूप से तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मार दी।
हादसे में भूषण ध्रुव गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल महासमुंद लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल नागेश्वर ध्रुव का उपचार रायपुर स्थित मेकाहारा अस्पताल में जारी है।
घटना की सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग क्रमांक 100/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच प्रारंभ की। जांच के दौरान दुर्घटना के लिए कार चालक की लापरवाही प्रथम दृष्टया सामने आने पर उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281, 125(ए) एवं 106(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचनामा एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई पूरी कर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!