रायपुर

विश्वविद्यालयों की कालेज प्रथम व द्वितीय वर्ष की परीक्षा स्थगित पढ़े पुरी खबर

(रायपुर काकाखबरीलाल). राज्य सरकार ने कोरोना वायरस से सतर्कता को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत नया आदेश जारी किया है। राज्य सरकार ने विश्वविद्यालयों को निर्देश जारी कर स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं की परीक्षाएँ स्थगित कर दी हैं। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी पत्र में लिखा गया है कि, स्नातक प्रथम और द्वितीय वर्ष और स्नातकोत्तर के प्रथम वर्ष तथा सेमेस्टर पद्धति में पहला दूसरा और तीसरे चरण की परीक्षाएँ स्थगित कर की गई हैं। स्नातक अंतिम वर्ष तथा स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष और अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएँ यथावत आयोजित होंगी। इस पत्र के द्वारा राज्य सरकार ने शैक्षणिक दौरों को भी निरस्त कर दिया है।साथ ही महाविद्यालयों या विश्वविद्यालयों में भी कोई सेमीनार संगोष्ठी या कि प्रशिक्षण आयोजित नहीं होंगे। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा संचालन के लिए शैक्षणिक और ग़ैर शैक्षणिक स्टाफ़ नियमित रूप से मौजुद रहेगा

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!