बड़ी खबर

SBI ग्राहक 30 नवंबर तक निपटा लें ये 3 काम, वरना बंद होगी सेवा…नेट बैंकिंग भी हो जाएगी बंद

काकाखबरीलाल,नई दिल्ली । भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक हैं, तो आपके ल‍िए इस महीने की आख‍िरी तारीख तक कुछ काम निपटाने जरूरी हैं. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपके लिए दिसंबर महीने से कई चीजें बदल जाएंगी. आगे जानें ऐसी ही तीन चीजों के बारे में.

अगर आप चाहते हैं कि एक दिसंबर से आपकी नेट बैं‍क‍िंग बंद न हो, तो जल्द से जल्द अपने खाते में अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करवा लें. भारतीय स्टेट बैंक ने कहा है कि अगर आप ने अभी तक अपना मोबाइल नंबर बैंक खाते से रजिस्टर नहीं किया है, तो आपको यह काम 30 नवंबर तक कर लेना चाह‍िए.

यह काम न करने की सूरत में 1 दिसंबर से आपकी नेट बैंक‍िंग बंद हो जाएगी. नेट बैंकिंग बंद होने की वजह से आपके ल‍िए ऑनलाइन लेन-देन करना काफी मुश्क‍िल हो जाएगा.

आप ने अगर अपने एसबीआई बडी वॉलेट में कुछ पैसे रखे हैं, तो उन्हें जल्द निकाल लें. क्योंकि 30 नवंबर के बाद यह वॉलेट बंद हो जाएगा. एसबीआई ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि ग्राहकों का जो भी बैलेंस इस वॉलेट में है, वे उसे जल्द विद्ड्रॉ कर लें.

ये भी ध्यान रखें कि अगर आप भारतीय स्टेट बैंक की ब्रांच से पेंशन लेते हैं, तो आपको 30 नवंबर, 2018 तक जीवन प्रमाणपत्र जमा करना अनिवार्य है. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो एक दिसंबर से आपकी पेंशन रुक सकती है

ये तीन चीजें हैं, जो आपको इस महीने के अंत तक किसी भी हाल में पूरी करनी होंगी. अगर आप इन्हें पूरा नहीं करते हैं, तो 1 दिसंबर से आपके लिए दिक्कत पेश आ सकती है

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!