छत्तीसगढ़बड़ी खबर

ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम दास टंडन का निधन.

काकाखबरीलाल/रायपुर: आज छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम दास टंडन का निधन हो गया है। सुबह ही उनकी तबियत बिगड़ गई थी। जिसकी वजह से उन्हें मेकाहारा (अंबेडकर अस्पताल) में भर्ती करवाया गया था। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। मिल रही खबरों के अनुसार राज्यपाल राजभवन में सुबह जब नाश्ता कर रहे थे तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद एंबुलेंस के जरिए उन्हें अस्पताल लाया गया था। अस्पताल में राज्यपाल के परिजन भी मौजूद हैं।
91 साल के बलरामजी टंडन को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। राज्यपाल के अस्पताल में भर्ती होने की वजह से उसकी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। अस्पताल में 50 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। फिलहाल अस्पताल प्रबंधन द्वारा राज्यपाल के स्वास्थ्य से संबंधी कोई मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया। इसी बीच खबर आ रही है कि मुख्यमंत्री रमन सिंह उनका हालचाल लेने के लिए अस्पताल जाएंगे।
टंडन 1951 में जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। उन्होंने साल 1951 से 1957 तक पंजाब जनसंघ के सचिव और 1995-97 से पंजाब भाजपा के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है। 1969-70 के दौरान वह अकाली दल-जन संघ मंत्रालय में पंजाब के उपमुख्यमंत्री का पद संभाल चुके हैं। उन्होंने 1977-79 में और 1997-2002 में प्रकाश सिंह बादल की अध्यक्षता में मंत्रालयों में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी कार्य किया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!