देश-दुनियाबड़ी खबर
20 साल पुराने मामले काला हिरण शिकार केस मामले में दोषी करार दिए गए सलमान खान

टाईम्स नॉव रिपोर्ट /जोधपुर: काले हिरण के शिकार के करीब 20 साल पुराने मामले में जोधपुर की अदालत ने सलमान खान को दोषी करार दिया गया है जबकि अन्य आरोपियों में शामिल तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम बरी कर दिए गए हैं। सलमान के लिए सजा पर कोर्ट में बहस हो रही है जिसका ऐलान कुछ देर बार किया जाएगा। इस मामले में सलमान के अलावा सैफ अली खान, तब्बू, नीलम और सोनाली बेंद्रे भी आरोपी थे। इससे पहले सैफ, सोनाली बेंद्रे और नीलम के वकील ने कहा था कि दोषी पाए जाने पर सभी को बराबर सजा होगी। न्यूनतम 1 और अधिकतम 6 साल की सजा हो सकती है। सलमान खान समेत सभी पक्षों की सुनवाई पिछले बुधवार को पूरी हो गई थी और इसके बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देवकुमार खत्री ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।
AD#1

























