बीमा भुगतान मामले में कलेक्टर शिखा राजपूत के खिलाफ जांच आदेश,स्पेशल सिकरेट्री करेंगे जांच

रायपुर।स्वास्थ्य संचालक से हाल ही में शिखा राजपूत को बेमेतरा का कलेक्टर बनाया गया है।IAS शिखा राजपूत के खिलाफ राज्य सरकार ने जांच के आदेश दिये हैं। बीमा भुगतान को लेकर की गयी शिकायत के आधार पर जांच का निर्देश दिया गया है। राज्य सरकार ने 10 दिन के भीतर इस मामले में रिपोर्ट तलब की है। तीन अलग-अलग बिंदुओं पर स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव भुवनेश यादव इसकी जांच करेंगे। स्वास्थ्य संचालक से हाल ही में शिखा राजपूत को बेमेतरा का कलेक्टर बनाया गया है।
स्वास्थ्य बीमा, संजीवनी सहायता कोष व आयुष्मान योजना में गड़बड़ी की शिकायत के बाद स्वास्थ्य सचिव निहारिका बारीक ने इस प्रकरण को गंभीरता से लिया था। शिकायत में कमीशन के साथ-साथ बीमा भुगतान में पक्षपात और जान बूझकर अड़ंगा लगाने की जैसे आरोप थे, जिसके बाद स्वास्थ्य सचिव निहारिका बारिक ने इस पूरे प्रकरण में जांच के आदेश देते हुए 10 दिन के भीतर स्पेशल सिकरेट्री से जांच रिपोर्ट तलब की है।
आयुष्मान योजना के साथ-साथ स्वास्थ्य बीमा योजना व संजीवनी से जुड़े भुगतान के लिए कमीशन की मांग…. संजीवनी सहायता कोष के पैसे रिलीज में पक्षपात व देरी किये जाने और योजना से अलग किये गये अस्पतालों को दोबारा से योजना में शामिल करने के मुद्दे पर जांच की जायेगी।
शिखा राजपूत इससे पहले स्वास्थ्य बीमा योजना के सीईओ विजय कटारे की नियुक्ति मामले में विवाद में आ चुकी थी, जिसके बाद उनसे जवाब मांगा गया था।

























