सरायपाली

सरायपाली: ब्लॉक में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 17 मार्च 2024 प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक शिक्षार्थियों की आकलन के लिए देशव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन कलेक्टर और अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण प्रभात मलिक के मार्गदर्शन और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत और उपाध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण एस आलोक के समन्वय से किया गया।इस शिक्षार्थी आकलन परीक्षा में 15 वर्ष से अधिक आयु समूह के लोगों को शामिल किया गया। शिक्षार्थियों के आकलन के लिए विकासखंड में 8 परीक्षा केंद्र नगर निकाय और 93 केंद्र ग्राम पंचायत क्षेत्र के लिए बनाए गए। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत विकासखंड के शिक्षार्थियों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा में शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए शिक्षार्थी अपनी सुविधा अनुसार निर्धारित समय के भीतर परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे मूल्यांकन परीक्षा में जिला स्तर पर गठित मॉनिटरिंग दल रेखराज शर्मा एवं टीम, विकासखंड स्तर पर गठित मॉनिटरिंग दल विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र मांझी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी.एन. दीवान, बीआरसीसी सतीश पटेल, समन्वयक मंदिर स्कूल सुशील चौधरी के द्वारा वीरेंद्र नगर सरायपाली, शास. प्राथ.शाला बस्ती सरायपाली ,शास.प्राथ. शाला किसड़ी,शास. प्राथ.शाला कसडोल, शास.प्राथ.शाला खपरीड़ीह,शास. प्राथ. शाला पतेरापाली एवं अन्य केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। 17 मार्च 24 को परीक्षा में शामिल न हो पाने की स्थिति में शिक्षार्थी 19 तारीख तक परीक्षा में बैठ सकते हैं। विकासखंड सरायपाली के परीक्षा केंद्र में पुरुष 250 महिला 792 कुल 1042 शिक्षार्थियों ने परीक्षा दिलाया। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुचारु ढंग से संचालित हुआ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!