सरायपाली: गाली गलौज कर डंडे से पिटाई

सरायपाली@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत अश्लील गाली गलौज कर डंडे से मारपीट का मामला सामने आया है।सारथी दास ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम कोलियारीडीह का रहने वाला है ग्राम कोटवार है कि दिनांक 27/12/2024 के रात्रि लगभग 09:00 बजे खेलकुमार मानिकपुरी के घर के सामने निर्मल यादव और खेल कुमार के झगड़ा के सूचना देने खेल कुमार का बेटी रोशनी मानिकपुरी बुलाने आई थी तब उसके मोहल्ले में पहुंच कर देखा तो दोनों का लड़ाई झगड़ा शांत हो गया था वहां पर खड़ा था तब उसी समय निर्मल यादव अपने घर से पास आकर अश्लील गाली गलौज किया और अपने घर के अंदर से डंडा लाकर डंडे से मारपीट किया जिससे नाक में मारने से खून निकल गया उस समय खेल कुमार और रविशंकर मानिकपुरी भी वहां उपस्थित थे जो लड़ाई झगड़ा को देखे सुने हैं । उस समय डायल 112 को फोन किया था । खेल कुमार के घर के पास डायल 112 आने पर निर्मल यादव वहां से भाग गया पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है।



























