महासमुंद

महासमुंद: राड से पिटाई

महासमुंद@ काकाखबरीलाल। भोजराम बघेल ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम लाफिनखुर्द थाना व जिला महासमुंद का निवासी है, बीए की पढाई किया  है  खेती किसानी का काम करता है ।  दिनांक 25.12.24 को  नानी के दशगात्र कार्यक्रम में परसदा कला थाना फिगेश्वर जिला गरियाबंद गया था। वहा पर डेढसाला तेज सिंह टण्डन भी आया था, उसके साथ बात चीत करते समय तेज सिंह टण्डन बोला की तुम नपुंसक हो कहकर दो तीन बार बोला तो बोला की तुम कमजोरी जानते हो तो  बहन को मेरे पास क्यो भेजे हो अपने पास ही रखना था इतने मे  डेढसाला तेज सिंह टण्डन  अश्लील गाली गलौच कर  कालर पकडकर जमीन में पटक दिया, परिवार वालो के समझाने के बाद मामला शांत हो गया था। बाद अपने निवास ग्राम लाफिन खुर्द आ गया। अपने घर में  बडे भैया क्रांता लाल बघेल, बहन मंजु बघेल, पत्नि मानकी बघेल और प्रेणना बघेल के साथ खाना खाकर सो गये।  रात्रि करीब 12.35 बजे  डेढसाला और उसके परिवार वाले दो गाडी में आये और  उठाये, तब उसके परिवार वाले  बोले की तुम परसदा  में तेज सिंह टण्डन से मारपीट क्यो किये हो बहुत ज्यादा होसियार बनता है कहकर अंजोर दास टण्डन, तेज सिंह टण्डन, गिरीश टण्डन व अन्य लोग   अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का राड से मारपीट करने लगे, मारपीट को देख  बडे भैया क्रांता लाल बघेल, बहन मंजु बघेल बीच बचाव करने आये तो उसे भी  अश्लील गाली गलौच कर हाथ मुक्का राड से मारपीट किये तथा  बहन मंजू के सिर के बाल को अंजोर दास, तेज सिंह पकडकर खिच रहे थे। मारपीट से  सिर, उगली, सिना में चोट लगा है,  बडे भैया क्रांता लाल बघेल के बाया कान, सिर में चोट लगा है,  बहन के दाहिने पैर में चोट आया है।  मोहल्ले का दाऊलाल महिलांग, पुहुप सिंह मारकण्डे लडाई झगडा को देखे व सुने है।   पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!