बसना: अग्रसेन जयंती समारोह धूम धाम से सम्पन्न


बसना. नगर में अग्रसेन जयंती समारोह धूम धाम के साथ मनाया गया. मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री संजय अग्रवाल रायगढ़ थे. मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमें समाज के निचले व शोषित वर्ग क़ी सहायता करनी हैं. समाज सेवा में सबको आगे आना होगा.अग्रसेन जयंती समारोह में एक सप्ताह तक खेल प्रतियोगितायें हुई. जिसमें लूडो प्रथम मुकेश द्वितीय अनमोल वजन बताओ प्रथम अंकुश द्वितीय वीरू सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता प्रथम शंकर अग्रवाल द्वितीय बजरंग अग्रवाल भाषण प्रतियोगिता प्रथम हंशिका अग्रवाल द्वितीय श्री अग्रवाल एवं अरुणा अग्रवाल एक मिनट प्रथम अविका अग्रवाल द्वितीय विवेक अग्रवाल एक मिनट सीनियर प्रथम निर्मल अग्रवाल द्वितीय रमेश अग्रवाल कैरम प्रथम राजेश अग्रवाल द्वितीय वितेश अग्रवाल 200 मीटर दौड़ प्रथम भावेश अग्रवाल निखिल अग्रवाल चित्र कला प्रथम प्रतिक अग्रवाल द्वितीय समर्थ अग्रवाल पिलो पास प्रथम आस्था अग्रवाल द्वितीय आराध्या अग्रवाल. इसके अतिरिक्त भी बहुत सारी खेल प्रतियोगिताऐ हुई. सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र व उपहार दिया गया. अग्रसेन जयंती के दिन प्रातः मशाल दौड़ हुई. झंडोतोलन व अग्रसेन जी क़ी आरती हुई तत्पश्चात बाइक रैली द्वारा नगर भ्रमण किया गया. दोपहर बाद श्री राम जानकी मंदिर से श्री अग्रसेन भवन बसना तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई. जिसमें 108 अग्रध्वज 18 गोत्र क़ी झांकी धुमाल पार्टी सम्मिलित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में अग्रवाल सभा बसना के अध्यक्ष अजय अग्रवाल सचिव मनोज अग्रवाल राजकुमार अग्रवाल रमेश अग्रवाल निर्मल अग्रवाल संजय अग्रवाल सांवर अग्रवाल अग्रवाल महिला मण्डल अध्यक्षा अनिता अग्रवाल मारवाड़ी युवा मंच अध्यक्ष नितेश अग्रवाल सचिव राहुल अग्रवाल हर्ष, निखिल अश्वनी नीरज भावेश शंकर अविनाश संदीप मारवाड़ी युवा मंच उन्नति शाखा का विशेष योग दान रहा.


























