छत्तीसगढ़

रेलवे में 10वीं और आईटीआई पास के लिए बंपर भर्ती

रेलवे में 10वीं और आईटीआई पास के लिए बंपर भर्ती निकली है. नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे में अपरेंटिसशिप के लिए 5647 वैकेंसी है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है. नोटिफिकेशन के अनुसार, यह अपरेंटिसशिप एक साल के लिए होगी. रेलवे की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 3 दिसंबर 2024 है.

नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे में अपरेंटिसशिप भर्ती के लिए अप्लीकेशन फीस 100 रुपये है. इसके बाद फॉर्म में करेक्शन करने के लिए 50 रुपये फीस अलग से देनी होगी. एससी/एसटी/दिव्यांग/EBC और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन फ्री है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन रेलवे की वेबसाइट https://nfr.indianrailways.gov.in/ पर जाकर करना है.
उम्र सीमा
रेलवे में निकली अपरेंटिसशिप भर्ती के लिए उम्र सीमा 15 से 24 साल है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार उम्र सीमा में छूट मिलेगी.

अपरेंटिसशिप के लिए वैकेंसी (यूनिट (डिवीजन/वर्कशॉप)

कटिहार और तिनधारिया वर्कशॉप- 812
अलीपुरदुआर-413
रांगिया-435
लुमडिंग-950
तिनसुकिया-580
न्यू बोंगाईगांव
वर्कशॉप (NBQS) एवं इंजीनियरिंग वर्कशॉप- 982
डिब्रूगढ़ वर्कशॉप- 814
एनएफआर हेडक्वॉर्टर-661

शैक्षिक योग्यता

नॉथईस्ट फ्रंटियर रेलवे में अपरेंटिसशिप करने के लिए 10वीं/12वीं पास होने के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई भी किया होना जरूरी है. कुछ पदों के लिए आईटीआई योग्यता नहीं मांगी गई है. योग्यता के संबंध में डिटेल जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!