देश-दुनिया

पत्नी ने पति को पोर्न दिखाकर बनाए शारीरिक संबंध और कर दिया मर्डर

नागपुर (काकाखबरीलाल) . महाराष्ट्र के नागपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नागपुर पुलिस ने गुरुवार को 28 वर्षीय एक महिला को अपने ही पति की हत्या करने के आरोप में अरेस्ट कर लिया है। आरोपी महिला मृतक शख्स की पांचवी पत्नी थी। मृतक शख्स की चार पत्नियां और थी। आरोपी महिला महिला पिछले काफी समय से अलग रह रही थी लेकिन कुछ समय पहले पति से मिलने अचानक से पहुंच गई और फिर शारीरिक संबंध बनाने के बाद महिला ने चाकू से गला रेतकर पति की हत्या कर दी।खबर के मुताबिक पांचवी पत्नी पारवारिक कलहों के कारण कुछ महीने पहले पति को छोड़कर चली गईं थी। 8 मार्च को जब मृतक पति लक्ष्मण मलिक नागपुर के सिल्वर कॉम्प्लेक्स में स्थित अपने फ्लैट में अकेले रह रहे थे तो इसी दौरान पांचवी पत्नी स्वाति उनसे मिलने फ्लैट में जा पहुंची। इस दौरान स्वाति ने मोबाइल पर सोशल मीडिया में मौजूद पॉर्न वीडियो दिखाया फिर लक्ष्मण के हाथ और पैर कुर्सी में बांध दिए। इसके बाद स्वाति ने लक्ष्मण के साथ शारीरिक संबंध बनाएं और बाद में साथ लाए चाकू की मदद से उसने लक्ष्मण का गला रेत दिया तथा खुद फरारी हो गई।
पुलिस को लक्ष्मण की हत्या की सूचना 9 मार्च को मिली। पुलिस ने अपनी तहकीकात शुरू की तो पता चला कि लक्ष्मण की पांच शादियां है। इसके बाद पुलिस ने एक-एक सभी पत्नियों को बुलाकर पूछताछ की लेकिन पांचवी पत्नी स्वाति के बयान लगातार बदल रहे थे जिसके बाद पुलिस को उस पर शक हुआ तो कड़ाई से पूछताछ करनी शुरू कर दी। बस फिर क्या था स्वाति टूट पड़ी और अपना जुर्म कबूलते हुए कहा कि उसी ने पति की हत्या की है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!