
रामकुमार नायक काका ख़बरीलाल रायपुर
काका ख़बरीलाल पिथौरा:– रविशंकर कश्यप जनपद सदस्य पिथौरा से पता चला है कि जनपद पंचायत पिथौरा के ग्राम डोंगरीपाली (लालमाटी) प. ह. न.- 54 , रा. नि. म. – सांकरा तहसील पिथौरा जिला महासमुंद छ ग के भूमिहीन आदिवासी कृषकों के द्वारा वनभूमि पर विगत 40 – 45 वर्ष पूर्व से कास्त काबिज कर अपने जीवन यापन करते आ रहे है कास्तकार कृषकों के भूमि को सहायक बंदोबस्त अधिकारी धमतरी के राजस्व मामला क्रमांक 10 अ /1990 मामला क्रमांक 5 के अनुसार वन विभाग की भूमि को राजस्व मे हस्तानांतरण करने न्यायालय श्री डी.एल.वर्मा के द्वारा भूमि स्वामी हक प्रदान करने 1990-91 में आदेश पारित किया है, जिसका संशोधित परिविष्ट वर्ष 1991-92 में बंदोबस्त अधिकारी धमतरी द्वारा कृषकों के नाम रिकार्ड दुरस्त किया गया,जिसमे प्रशासनिक दृष्टि से इन किसानों को भूमि स्वामी पट्टा प्रदान किया है ।
वन विभाग की दृष्टि से राजस्व विभाग में हस्तानांतरण कर व्यस्थापन में भूमि स्वामी तक पट्टा प्रदान करने हेतु आवेदन भी दिनांक 24.01.18 को कलेक्टर महोदय को सौंपा गया था,

तथा मान.प्रेमप्रकाश पांडेय मंत्री राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग छत्तीसगढ़ शासन से राजस्व पट्टा प्रदान करने की आदेश मिलने के बावजूद भी आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई, बड़ी निंदा का विषय है।
























