सरायपाली

मनचले युवकों से रहें सावधान..! सरायपाली के इस मनचले युवक ने स्कूल पढ़ने जा रही लड़की से की बद्तमीजी… फिर जो हुआ…..

सरायपाली (काकाखबरीलाल) । एक तरफा प्यार में एक युवक ने एक स्कूली लड़की को बीच सड़क में बात नही करने से नाराज उसे सरेराह पकड़कर बेइज्जती की । इस घटना से नाराज काफी संख्या में युवक थाने पहुंचकर कार्यवाही की मांग करने लगे । पुलिस द्वारा आरोपी युवक शाहबाज खान उर्फ बाबा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है । आरोपी घटना के बाद से फरार है ।

ओड़ियापारा निवासी एक लड़की कल सुबह 9:30 बजे स्कूल पढ़ने जा रही थी । मेनरोड स्थित संध्या भोजनालय के सामने समीप ही मोटर गेरेज में काम करने वाला 20 वर्षीय युवक शहबाज खान उर्फ बाबा उस लड़की के पास जाकर जबरन कहने लगा कि तू मुझसे बात क्यो नही करती । युवक द्वारा इस तरह की हरकत किये जाने का विरोध करने पर युवक ने उसके कपड़े फाड़ दिए व हांथ पकड़कर घसीटने लगा । लोगो को आते देख आरोपी युवक घटना स्थल से फरार हो गया । लड़की द्वारा घटना की जानकारी माता पिता को दिए जाने के बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई । पीड़ित लड़की का मेडिकल कराये जाने की जानकारी भी मिली है ।

पुलिस द्वारा आरोपी युवक शाहबाज खान उर्फ बाबा के खिलाफ गलत तरीके से लड़की को रोकने , हमला करने व आपराधिक बल का प्रयोग करने के आरोप में अपराध क्रमांक 50 / 20 को धारा 341 व 354 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किए जाने हेतु युवक की पतासाजी की जा रही है ।

इस घटना के बाद से नगर वासियो में आक्रोश है तो वही अनेक पालको को अपने बच्चों व खासकर लड़कियों को अकेले स्कूल भेजने की चिंताएं इस घटना के बाद से सता रही है । ज्ञातव्य हो कि वर्षो पूर्व इस तरह की घटना से नाराज नगरवासियों द्वारा थाने का घेराव कर कथित रूप से आगजनी भी हुई थी । नगर का माहौल बहुत ही गंभीर हो गया था । बच्चों की इस तरह की घटना को रोकने व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुवे प्रशासन , पुलिस व स्कूल प्रबंधको की एक संयुक्त बैठक आयोजित कर सुरक्षात्मक निर्णय लिये जाने की सख्त आवश्यकता है ।

नगर में स्कूल व कालेजो के पास कई असामाजिक युवकों की भीड़ लगी रहती है । आवारा किस्म के लड़के लड़कियों से छेड़खानी व अभद्र कमेंट करते रहते है । वही खतरनाक मोटरसाइकिल चलाकर प्रभावित करने का प्रयास भी करते है । अपनी गाडीयो में विभिन्न प्रकार के साइलेंसरो को फिट कर तेज रफ्तार में गाड़ी चलाना आम बात हो गई है । जबकि ऐसे गाडीयो पर तुरंत कार्यवाही की बात एसपी ने की जरूर है पर इस तरह की कोई कार्यवाही जमीन में दिखाई नही दे रही ।

पुलिस प्रशासन को चाहिए कि वह स्कूल टाइम में हर स्कूल के पास एक एक पुलिस की ड्यूटी लगावे ताकि आवारा किस्म के युवकों पर कार्यवाही हो सके । भंवरपुर रोड में नगरपालिका द्वारा निर्मित गॉर्डन में भी कुछ मनचले युवक युवतियों के काफी देर तक बैठे रहने की भी शिकायते आई है । इसे भी नगरपालिका व पुलिस को संज्ञान में लेना चाहिए ।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!