महासुमंद

तुमगांव:क्रेटा कार की टक्कर से बाइक सवार किसान गंभीर घायल, चालक मौके से फरार

महासमुंद। जिले के तुमगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत कुहरी चौक के पास तेज रफ्तार क्रेटा कार की टक्कर से एक बाइक सवार किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले तुमगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए महासमुंद और फिर रायपुर रेफर किया गया। वर्तमान में घायल का इलाज रायपुर के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम ढांक निवासी धनेश्वर ध्रुव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 जुलाई 2026 को उनके बड़े भाई कुलेश्वर ध्रुव अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG06GZ0581 से कृषि सामग्री खरीदने महासमुंद गए थे। दोपहर करीब 1:30 बजे कुहरी चौक के पास पीछे से आ रही क्रेटा कार क्रमांक CG04NK6290 के चालक ने कथित रूप से तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
दुर्घटना में कुलेश्वर ध्रुव के सिर, जांघ, पसली, कंधे, कमर और पैर में गंभीर चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद कार चालक कुछ मिनट रुकने के बाद मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल को तुमगांव स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। बाद में उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पहले महासमुंद और फिर रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार आईसीयू में चल रहा है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर क्रेटा कार चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 एवं 125(क) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!