सीएम भूपेश बघेल के बेटे-बहू को राहुल गांधी ने आशीर्वाद दिया

सीएम भूपेश बघेल के बेटे-बहू को राहुल गांधी ने आशीर्वाद दिया. राहुल गांधी ने शादी की शुभकामनाएं भी दी. सीएम बघेल के बेटे चैतन्य बघेल और बहू ख्याति को आशीर्वाद देने राहुल गांधी नवा रायपुर के एक निजी होटल पहुंचे थे. बता दें कि आज सीएम भूपेश बघेल की शादी का वर्षगांठ भी है.
सीएम बघेल ने ट्वीट कर कहा कि दो अवसर थे और एक हमारे विशिष्ट अतिथि. एक हमारी वैवाहिक वर्षगाँठ और दूसरा बेटे के विवाह की तैयारी. आपका आभारराहुल गांधी जी.
कौन है ख्याति
सीएम भूपेश बघेल की बहू बनने वाली ख्याति वर्मा मूलतः छत्तीसगढ़ के भाटापारा की रहने वाली हैं. उनके पिता सुशील वर्मा का निधन हो चुका है, और उनकी मां का नाम भावना वर्मा है. उनके भाई हर्षित वर्मा पेशे से डॉक्टर हैं. ख्याति वर्मा ने बीकॉम के बाद एमबीए की पढ़ाई की है. फिलहाल वे एक इंटरनेशनल प्राइवेट बैंक में बड़े पद पर काम कर रही हैं. परिवार की कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है. हालांकि परिवार किसानी के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों से भी जुड़ा हुआ है.























