सरायपाली

सरायपाली:सिरशोभा,केसराटाल,हर्राटार में न्योता भोज का आयोजन किया गया

सरायपाली( काकाखबरीलाल).आज दिनांक 07 अगस्त 2024 को नोडल प्राचार्य कोमल पटेल, संकुल समन्वयक जय नारायण पटेल एवं संकुल प्रभारी सत्यम स्वरूप पटेल के मार्गदर्शन में शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में दानदाता पद्मलोचन नायक धर्मपत्नी पद्मावती नायक, नरोत्तम नायक धर्मपत्नी सिंदूर मोती नायक द्वारा गंगा भोज के अवसर पर न्योता भोज का आयोजन किया गया। न्योता भोज में विद्यालय के सभी बच्चों को दाल, चावल,पनीर,खीर, पुड़ी,जलेबी वितरित किया गया। शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष सरस्वती चौहान, समस्त सदस्य,शाला परिवार एवं प्रधान पाठक दुर्वादल दीप ने नायक परिवार का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। बच्चे स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन ग्रहण कर उत्साहित हुए। इसी प्रकार शासकीय प्राथमिक शाला केसराटाल में विजय प्रधान द्वारा न्योता भोज दिया गया। बच्चों को पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन दिया गया। प्रधान पाठक दीपांजली सिदार, सहायक शिक्षक निरंजन मेहेर एवं शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों ने आभार व्यक्त किया।
शासकीय प्राथमिक शाला हर्राटार के नोडल शिक्षक रोशन भोई जी ने अपनी बेटी अलिशा के जन्मदिन के शुभ अवसर पर नेवता भोज का आयोजन किया जिसमें बच्चों को केले के साथ गरम -गरम नास्ता दिया गया, वहाँ के बच्चे बहुत ही ख़ुश हुए एवं बड़े चाव से भोजन का आनंद लिए और अलिशा को जन्मदिन कि शुभकामनायें देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य कि कामना किये, इस अवसर पर रसोईया तीजा यादव एवं स्वीपर गणेश पात्रों ने भी शुभकामनायें प्रेषित किया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!