महासुमंद

महासमुंद: गाली गलौज करने से मना करने पर पिटाई जानिए मामला

महासमुंद@ काकाखबरीलाल।  आरक्षी केद्र  अंतर्गत गाली गलौज करने से मना करने पर हाथ मुक्का डंडे से पिटाई का मामला सामने आया है। नरेन्द्र कुमार कन्नौजे  ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नंबर 27 गुडरूपारा महासमुंद में रहता है । कक्षा 12 वीं तक पढा लिखा है। आबकारी कार्यालय महासमुंद में पीयून का काम करता है। दिनांक  21/11/2025 को वार्ड नंबर 27 गुडरूपारा महासमुंद के साहू समाज के भवन में लीलाबाई साहू के सास धनमतबाई साहू के दशगात्र कार्यक्रम हो रहा था। रात्रि करीबन 11 बजे के आसपास स्वयं, होरीलाल साहू और राजा यादव बैठकर आपस में चर्चा कर रहे थे तभी राजा यादव अचानक आवेश में आकर अश्लील गाली गलौच देने लगा, गाली गलौच देने से मना करने पर राजा यादव द्वारा  जान से मारने की धमकी देते हुए लकडी के डंडा एवं हाथ मुक्का से मारपीट किया जिससे  सिर एवं हाथ में चोट लगा था एवं सिर से खून निकला रहा था। घटना को होरीलाल साहू देखा सुना व बीच बचाव किया है,  पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!