बिजली बिल संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर पार्षद रैना ने सौंपा ज्ञापन

सरायपाली(काकाखबरीलाल)। सराईपाली क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा बिजली बिल का नियमित वितरण नहीं किया जा रहा है तथा पांच छह महीने बाद बिजली बिल की बकाया राशि बताकर विद्युत कनेक्शन को अचानक बिना किसी नोटिस के काट दिया जा रहा है इसकी इसकी शिकार अधिकतर गरीब वर्ग के लोग हो रहे हैं वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद हरदीप सिंह रैना ने असिस्टेंट इंजीनियर विद्युत उप संभाग सराईपाली को ज्ञापन देते हुए कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही का भुगतान आमजन को भुगतना पड़ रहा है विभाग समय पर बिजली बिल का वितरण नहीं कर रही है ।
जिसके कारण आमजन भूपेश बघेल सरकार की बिजली बिल हाफ योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं तथा उन्हें बेवजह बिजली बिल पर ब्याज पटाना पड़ रहा है। जबकि यह पूरी तरह से बिधुत विभाग की लापरवाही है। रैना ने कहा कि साथ ही साथ जिन घरों में मीटर लगा है और जिनका कनेक्शन रेगुलर नहीं हुआ है उनके कनेक्शन भी लगातार काटे जा रहे हैं तथा बिना किसी नोटिस के यह सब किया जा रहा है ।
पार्षद रैना ने अधिकारियों से साफ कहा कि आमजन को परेशान करना बंद किया जाए और काटे गए कनेक्शन को तत्काल जोड़ा जाए अन्यथा की स्थिति में विद्युत कनेक्शन विच्छेद किए गए लोगों तथा बिजली बिल को लेकर परेशान लोगों के साथ बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
बिजली विभाग के अधिकारी असिस्टेंट इंजीनियर प्रतीक बारा ने विश्वास दिलाया काटे गए कनेक्शन को जोड़ा जाएगा तथा नोटिस जारी कर विद्युत कनेक्शन नियमित कराने लोगों को कहा जाएगा साथ ही साथ उन्होंने विश्वास दिलाया कि सभी को नियमित रूप से बिजली बिल मिले ऐसा सुनिश्चित किया जाएगा ।



























