सरायपाली : गोबर फेंकने जा रही महिला के साथ मारपीट मामला दर्ज

सरायपाली (काकाखबरीलाल). आरक्षी केन्द्र में राजकुमारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अंतरझोला की निवासी है रोजी मजदुरी का काम करती है दिन रविवार को सुबह करीबन 07-08 बजे वह अपने घर से गोबर फेंकने अपने गडढा तक गई थी गोबर गडढा में गोबर फेंककर वापस अपने घर आ रही थी गांव का उजली घर के सामने पहुंची थी तब गांव की बेलमोती पति मंगल सिंह, गंधर्वी पति चतुर्भुज, पदमनी पति सिताराम, प्रतिमा उर्फ हड्डा पति पाण्डवो द्वारा मिलकर उन्हें पकडकर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का व लात से मारने लगे पदमनी जो पहले से लकडी का डंडा/पकडी थी। पदमनी ने लकडी से भी मारपीट की है इनके द्वारा मारपीट करने से वह बेहोश हो गई तब उनके लडका अभिषेक सोना द्वारा डायल 112 को बुलाकर ईलाज हेतु सरकारी हास्पिटल ले कर आ गये अभी वह होश में है , घटना को उनके ससुर मुक्ति सोना जो बकरी चराने जा रहा था,देखा व सुना है पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.





























