कोरबा

बारात लेकर जा रही ऑटो अनियंत्रित होकर पलटी 3 लोगों की मौत 15 घायल

कोरबा (काकाखबरीलाल) .बारात लेकर जा रही ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गयी है। इस दर्दनाक हादसे में तीन बरातियों की मौत हो गयी, जबकि ऑटो सवार कई लोग घायल हो गये है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है।
घटना पसान थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर लेंगा की है। मंगलवार की शाम 18 बारातियों से भरी एक ऑटो रामपुर लेंगा से सिंदूरगढ़ जाने के लिये निकली थी। इस दौरान धवलपुर के पास ढ़लान में अचानक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। वहीं ऑटो सवार 15 बराती घायल हो गये। सभी घायलों का इजाज के लिए कटघोरा अस्पताल में लाया गया है। यहां पर सभी का उपचार जारी है।
इस दर्दनाक घटना में जिनकी मौत हुई है, उनमें ऑटो ड्राइवर जीतराम 32 वर्ष, फुलकुंवर 22 वर्ष, इतबार सिंह 35 वर्ष के नाम शामिल है

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!