कोरबा

शादी के 7 साल बाद परिवार में गुंजी किलकारी महिला ने 4 बच्चों को दिया जन्म

कोरबा (काकाखबरीलाल).आज छत्तीसगढ़ का एक परिवार खुशियों से झूम उठा. 7 साल बाद परिवार को जितनी खुशी मिली है. शायद ही उन्हें इतनी खुशी उससे पहले कभी नहीं मिली होगी. यह खुशी चार गुना है. क्योंकि घर की लक्ष्मी ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है. बच्चों की किलकारी सुनकर परिजनों का मन प्रफुल्लित हो उठा.


कहते हैं न कि देने वाला जब भी देता है छप्पर फाड़ के देता है. आज यह कहावत सच साबित हुई है. कोरबा जिले के कोसाबाड़ी इलाके में एक प्रसुता महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है. डिलेवरी के बाद जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ्य हैं. जन्म लेने वाले बच्चों में 3 लड़की और 1 लड़का है.दरअसल रिस्दी की रहने वाली प्रियंका किरण की शादी 7 साल पहले शिक्षक शंकरलाल किरण से हुई थी. सात साल तक इनका बच्चा हुआ. प्रियंका गर्भवती हुई और आज अचानक प्रसव पीड़ा होने पर कोसाबाड़ी स्थित कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां महिला ने 4 बच्चों के जन्म दिया. बताया जा रहा है कि सभी बच्चों को कुल वजन सवा छह किलो है और आठवें महीने में ही पैदा हो गए हैं.अस्पताल के डॉ. विशाल उपाध्याय बताते हैं कि यह काफी दुर्लभ मामला है और महिला का प्रसव कराना भी बेहद चुनौतीपूर्ण काम था. क्योंकि महिला के शरीर में प्रोटीन का स्तर बेहद कम था. ऐसे में इस बात को लेकर अनिश्चितता थी कि प्रसव के दौरान कोई अनहोनी न हो जाए. मेडिकल साइंस की भाषा में इसे क्वाटरेक्स प्ले कहा जाता है. समय पूर्व प्रसव की वजह सामान्य डिलिवरी नहीं हो सकी और डॉक्टरों को प्रसव के लिए ऑपरेशन करना पड़ा. अब सभी बच्चे पूरी तरह स्वस्थ्य हैं और मां को भी किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!