कोरबा

यूवक के घर में महीनेभर चलने वाला रसोई गैस का सिलेंडर 15 दिन के भीतर खत्म…सिलेंडर में पांच किलो पानी भरा निकला

कोरबा. जिले में एक उपभोक्ता उस वक्त हैरत में पड़ गया जब उसके रसोई गैस के सिलेंडर में पांच किलो पानी भरा निकला। एजेंसी ने शिकायत पर दूसरा गैस सिलेंडर बदलकर दिया। दरअसल सीतामढ़ी निवासी एक व्यक्ति के घर रसोई गैस में पांच किलो पानी भरा मिला। सीतामढ़ी निवासी विवेक रजक के घर करीब एक माह चलने वाला रसोई गैस का सिलेंडर 15 दिन के भीतर खत्म हो गया, जबकि सिलेंडर में वजन था।

ऐसे में विवेक ने सिलेंडर को हिलाया तो उसमें पानी भरा था। विवेक सिलेंडर लेकर एसईसीएल कोरबा क्षेत्र स्थित पवन गैस एजेंसी पहुंचा। जहां उसने कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी। कर्मचारियों ने गैस की जगह सिलेंडर में पानी होने से इनकार कर दिया।
विवेक ने जब इसे लेकर शिकायत की बात कही तो कर्मचारी गैस सिलेंडर बदलने को तैयार हुए। सिलेंडर का वजन नापा तो उसमें पांच किलो पानी मिला। इसके बाद दूसरा सिलेंडर बदलकर देते हुए पांच किलो वजन की राशि नहीं ली।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!