सरायपाली

सरायपाली :मोहल्ले वासियों को राहत

ट्रांसफार्मर फट जाने के कारण विगत कुछ दिनों से बिजली की समस्या से परेशान ग्राम कुटेला के टिकरापारा मोहल्ले वासियों ने फिलहाल राहत की सांस ली है। विद्युत विभाग के द्वारा वर्तमान में वैकल्पिक व्यवस्था की गई है और जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन दिया गया है।
कुटेला के किरण मानिकपुरी, द्रोपती मानिकपुरी, सुशीला दास, किरण दास और परदेसी दास ने बताया कि विगत चार पांच दिनों से ग्राम पंचायत कुटेला बस्ती के टिकरापारा में ट्रांसफार्मर के फट जाने से बिजली की समस्या बनी हुई थी। वर्तमान में नौतपा के दौरान पड़ रही भीषण गर्मी से सभी परेशान हो रहे थे। उक्त समस्या को लेकर ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से इसकी शिकायत की थी, जिसपर संज्ञान लेते हुए विभाग के द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के तहत एक अन्य ट्रांसफार्मर से कनेक्शन दिया गया है। साथ ही तीन-चार दिनों के बाद खराब हुए ट्रांसफार्मर के स्थान पर नया ट्रांसफार्मर लगाने की बात कही गई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!