सरायपाली:स्वयंसेवकों ने दिव्यांग एवं वृद्धजन मतदाताओं का किये सहयोग

सरायपाली : शुक्रवार को ब्लॉक के मतदान केंद्रों में बुजुर्गों व दिव्यांगों ने भी बढ़- चढ़कर मतदान में अपनी सहभागिता निभाई। सुबह से ही बुजुर्गों ने संबंधित केंद्रों में पहुंचकर मतदान किया। भीषण गर्मी के मद्देनजर मतदान केंद्रों में प्रशासन द्वारा छांव की व्यवस्था की गई।साथ ही पानी व पेय पदार्थ भी दिया जा रहा था। इसी क्रम में डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय बलौदा में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा प्रभात मलिक कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तथा एस आलोक जिला स्वीप के निर्देशानुसार तथा डॉ. मालती तिवारी जिला संगठक महासमुंद के मार्गदर्शन में एवं प्राचार्य अनिता पटेल डॉ भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय बलौदा के दिशा निर्देश व श्रीमती कमला बाई दीवान रासेयो कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में 26 अप्रैल को लोकसभा निर्वाचन में मतदाता मित्र के रूप में कार्य किये. स्वयंसेवकों ने दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं को वोट डालने सहयोग किये. साथ ही उनको सुविधा उपलब्ध कराने में मदद किये. मतदाता मित्र के रूप में सलडीह, बलौदा, कुसमीसरार, कोटद्वारी, बेलमुंडी, घुंचापाली, देवलभांठा आदि मतदान केन्द्रों में सहयोग कार्य किये. मतदाता मित्र के रुप में कैम्पस एम्बेसडर झरना स्वाईं, गुलशन यादव एवं देवेन्द्र यादव, चन्द्रहास बाघ, रवीन्द्र मेहेर, किशन नंद सुनीली बारिक, अंकिता साहू, जीतू साहू, रोहन भोई, रश्मिता विशाल, पुष्पा डडसेना, अंजली पटेल, भारती साहू, लिलि सेठ, दुर्गा राजपूत, सुनील साहू केस साथ अन्य स्वयंसेवकों ने सराहनीय कार्य किये.





























