सरायपाली
सरायपाली :तैराकी में एक स्वर्ण तथा 3 रजत पदक जीता


सरायपाली। जवाहर नवोदय विद्यालय की खेल शिक्षिका श्रद्धा द्विवेदी ने अम्बाला में खेली गई 18वीं राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में तैराकी की विभिन्न श्रेणियों में एक गोल्ड एवं तीन रजत जीतकर नवोदय विद्यालय एवं जिले एवं देश का नाम में रोशन किया है। रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र डेल्ही गांव में जन्मी श्रद्धा द्विवेदी ने अपनी शिक्षा-दीक्षा केन्द्रीय विद्यालय रीवा से की है। इसके बाद अमरावती कॉलेज से बीपी एवं बीपीएड करने के एलएनआईपी ग्वालियर में गोल्ड मेडल के साथ डिग्री पाई है। इस उपलब्धि के लिए प्राचार्य प्रशांत जी रहाटे ने श्रद्धा द्विवेदी ने हर्ष जताया है।
AD#1























