कवर्धा

बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला से चेन झपटकर भागे … आरोपी फरार

कबीरधाम. छत्तीसगढ़ के कवर्धा में दिनदहाड़े महिला के साथ चैन स्नैचिंग की वारदात हो गई। बताया जा रहा है कि बाईक सवार 3 मदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। लूट की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

घटना पिपरिया थाना क्षेत्र के इंदौरी की है, जहां एक महिला के साथ 3 बदमाशों ने चैन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया है। सीसीटीवी कैमरे में आरोपियों की तस्वीर कैद हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना के बाद पुलिस ने नाकेबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ लिया है वहीं एक फरार बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी तीन दिन पहले ही जेल से बाहर निकले हैं। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!