एसपी ने जुए खेल रहे 7 पुलिसकर्मी को किया गिरफ्तार

कबीरधाम (काकाखबरीलाल).छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एसपी ने जुए के फड़ में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है. सिटी कोतवाली थाना इलाके के घोठिया रोड के पास सुनसान मकान में दबिश देकर पुलिस ने 7 पुलिसकर्मी समेत 8 लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. अपराधियों पर लगाम लगाने के बजाय पुलिस खुद अपराधी बन रही है. घटना के बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है.गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शिव साहू, रामविलास आडिले, रेखलाल सोनकर, आसिफ खान, विजय धुर्वे, राजू साकत, राधेश्याम बर्वे, मुकेश शर्मा शामिल है. सभी के खिलाफ पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है. एसआई संतोष ठाकुर ने कहा कि पकड़े गए सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शिव साहू, रामविलास आडिले, रेखलाल सोनकर, आसिफ खान, विजय धुर्वे, राजू साकत, राधेश्याम बर्वे, मुकेश शर्मा शामिल है. सभी के खिलाफ पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है. एसआई संतोष ठाकुर ने कहा कि पकड़े गए सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी.






























