महासमुंद

तुमगांव: अज्ञात वाहन के ठोकर से लगी चोट

तुमगांव (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में रजनीकांत  ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम परसकोल में रहता है, कक्षा 10 वीं तक पढाई किया है। रोजी मजदूरी का काम करता है। दिनांक 09.04.2024 के करीबन 12.00 बजे मोटर सायकल क्रमांक CG 04 CQ 5041 में बैठकर ग्राम परसकोल से ग्राम मुढीपार पिथौरा जा रहे थे, मोटर सायकल को स्वंय चला रहा था, मोटर सायकल के पीछे बहन हेमलता , बीच में पिता  प्यारे लाल बैठे थे । दोपहर करीबन 1.00 से 1.30 बजे के बीच ग्राम तुमगांव के आगे NH 53 कलेन्द्री पावर प्लांट के सामने ग्राम मालीडीह पहुंचा था कि पीछे से अज्ञात वाहन के चालक द्वारा तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पीछे से मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे मोटर सायकल सहित गिर गये। मोटर सायकल से गिरने से  दाहिने पैर के घुटना, दाहिने हाथ की कोहनी, मेरे छोटी बहन के दाहिने हाथ, सिर व पिता जी के दाहिने हाथ, पैर में चोट लगा है,    पुलिस ने279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!