छत्तीसगढ़

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्नदाब का क्षेत्र के कारण ओडिशा और आंध्र इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्नदाब का क्षेत्र के कारण ओडिशा और आंध्र प्रदेश में अगले तीन दिन में भारी बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह संभावना जताई है।

उपग्रह और रडार से प्राप्त ताजा चित्रों और मौसम निगरानी में पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर निम्नदाब का क्षेत्र बनने का संकेत मिला है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 12 घंटे के दौरान यह और गहरा हो सकता है और अगले 48 घंटे में यह पश्चिम उत्तर की तरफ ओडिशा तट की ओर बढ़ सकता है।

26 सितंबर को अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और दक्षिण एवं तटवर्ती ओडिशा में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होगी। उत्तरी ओडिशा के भीतरी हिस्से, छत्तीसगढ़ एवं तेलंगाना में छिटपुट जगहों पर भारी बारिश होने का अनुमान है।

55 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे वेग से चलने वाली तूफानी हवा की गति 26 सितंबर को उत्तर पश्चिम और इससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी एवं ओडिशा के तट, बंगाल एवं उत्तर आंध्र प्रदेश में 75 किलोमीटर तक पहुंच सकती है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!