सरायपाली
सरायपाली: स्वर्गीय द्वारका प्रसाद अग्रवाल एवं स्वर्गीय सरबती देवी के स्मृति में विद्यालय में बोर फिटिंग


सरायपाली (काकाखबरीलाल).सरस्वती शिशु मंदिर बालसी विद्यालय वर्ष – 2002 से संचालित है, तथा कक्षा नर्सरी से अष्टम् तक संचालित है। विद्यालय में लगभग 250 बच्चे अध्ययनरत हैं, जो कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के निर्धन परिवार से हैं। विद्यालय में कोई जल स्त्रोत नहीं था जिससे पेयजल की समस्या बनी रहती थी। जब यह बात सरायपाली नगर के अग्रवाल समाज के मनोज अग्रवाल (फर्म मां इंटरप्राइजेस), सनोज अग्रवाल (प्रिया इलेक्ट्रिकल्स) के संज्ञान में आया तो उन्होंने बोर कराने व बोर फिटिंग कराने हेतु अपनी सहमति प्रदान की। उन्होंने इस पावन पुनीत कार्य को पूर्ण किया। उन्होंने इस बोर कार्य को अपने पुज्य दादाजी स्व. द्वारका प्रसाद अग्रवाल एवं पुज्य दादीजी स्व.सरबती देवी के नाम से समर्पित किया।


AD#1



























