महासमुंदबसना

महासमुंद सांसद ने सैकड़ों ग्रामीणों का फायदा पहुँचाने वाले मगध प्रोजेक्ट पर रखा प्रेस वार्ता

रामकुमार नायक,बसना(काकाखबरीलाल)।विगत दिनों महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू क्षेत्र के दौरे पर थे इस बीच उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बसना सांसद कार्यालय में पत्रकार वार्ता रखा जिसमें सांसद साहू ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके समय में बने नाली में बकरी को बिठाने पर भी नहीं डूबेगा कोंडार बांध पिछले 6 साल से 50% भी नहीं भरा है किसानों की चिंता एवं पानी की कमी को देखते हुए कहा लोकसभा में मगध प्रोजेक्ट चर्चा कर शुभारंभ करने वाले हैं मगध अर्थात महासमुंद गरियाबंद धमतरी प्रोजेक्ट नाम होगा,महासमुंद के बसना ब्लॉक पिथौरा ब्लाक बागबाहरा ब्लॉक को लिया गया है श्री साहू ने बताया कि उनकी मुलाकात छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे से हुई थी उन्होंने आश्वासन दिया है कि क्षेत्र की सर्वे कराया जाएगा एवं उनका भी कहना है कि संकट के दौर में पानी की भरपाई हो,

महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू अनुपयोगी पानी को उपयोग में लाने रोड मैप तैयार कर रहे हैं जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों का फायदा होने वाला है सांसद साहू ने बताया यदि सिकासेर बांध गरियाबंद का उलट का पानी चंडी बांध तक पहुंचा दिया जाता है जिसके लिए केवल 25 से 30 किलोमीटर की दूरी तय करनी है तो वह पानी चंडी बांध को भी भर देगा चंडी बांध भरने के बाद वह पानी आगे बढ़ते हुए शेर जामगांव मैं जो नाला है उसके माध्यम से वहां के बांध को और वही चंडी बांध का उलट का पानी जोक नदी से आगे बढ़कर सिंगारपुर जो कि एक बहुत ही महत्वपूर्ण जल परियोजना के रूप में देखा गया और कांग्रेस में जिसे ठंडे बस्ते में डाल दिया है वहां का बैराज भी इससे भर पाएगा और यह सभी क्षेत्रों में जितने भी ग्रामीण गांव आते हैं उन सभी को यह सिकासेर बांध के उलट का पानी का फायदा मिल पाएगा सांसद ने आगे बताया सिंगारपुर जल परियोजना जो कि अभी ठंडे बस्ते पर है यदि यह सिकासेर बांध का पानी सिंगारपुर बैराज तक पहुंच जाता है बांध तक पहुंच जाता है तो सिंगारपुर परियोजना में लगने वाले व्यय के 25 परसेंट राशि में ही अन्य बांध में भी यह पानी पहुंच जाएगा जिससे इस संपूर्ण क्षेत्र के ग्रामीणों को इसका त्वरित लाभ मिल जाएगा

सांसद साहू ने आगे कहा कि छोटे एवं मध्यम वर्ग के व्यापारी डेढ़ महीने अपनी दुकान बंद करके बैठे हैं यह देश के लिए बहुत बड़े सहयोग की बात है।

बता दें कि बसना ब्लॉक में11000 मजदूर पलायन करने वालों में से केवल 3000 मजदूर ही वापस आए हैं अभी 8000 का आना बाकी है।

कांग्रेसी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार सहयोग के नाम पर अपना प्रचार प्रसार कर रही है थैला में अपना फोटो छपवा कर सामान दिया जा रहा है,
इस बीच सांसद द्वारा फोन के माध्यम से बसना थाना प्रभारी विणा यादव को बधाई दिया और कहा कि मानवता के नाम से एक नया मिसाल कायम किए हो और भी बहुत कुछ उम्मीद है बधाई..

प्रेस वार्ता में सांसद के साथ पूर्व विधायक एवं वर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी एवं सांसद कार्यालय बसना प्रमुख मुकेश जोशी मौजूद थे।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!