सरायपाली :निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में अनेक मरीजो ने लाभ उठाया


सरायपाली :अग्रसेन धर्मशाला में स्वास्थ्य नेत्र एवम रक्त परीक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस शिवी में रक्तदान के साथ ही निशुल्क स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण का कार्यक्रम आयोजित था । इस हेतु अनेक अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सको की उपस्थिति में अनेक मरीजो ने लाभ उठाया । इस शिविर में 42 लोगों ने रक्त परीक्षण ,47 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण व मरीजो का नेत्र परीक्षण व 48 लोगो ने अपना नेत्र परीक्षण कराया ।
शिविर का आयोजन श्री अग्र शिरोमणि संस्था , फुलझर डिफेन्स एकेडमी एवम सरस्वती शिशु मंदिर बालसी द्वारा आयोजित किया गया । शिविर के आयोजन व जागरूकता हेतु एक दिन पूर्व नगर भ्रमण कर एक जागरूकता रैली का आयोजन सभी समिति के सदस्यों द्वारा रैली निकालकर किया गया ।
इस कार्यक्रम में शिशु मंदिर बालसी के कक्षा अरुण से आठवीं तक के बच्चों को पुरस्कार वितरण सरायपली के अजय अग्रवाल श्री राधे कपड़ा बाजार के संचालक द्वारा कक्षा अरुण से आठवीं तक के बच्चो को स्कूल ड्रेस फ्री मैं देने की घोषणा की एवम मुकेश अग्रवाल मुकेश ट्रेडिंग द्वारा कक्षा आठवीं में मेरिट में आए हुए बच्चो को गोल्ड मेडल देने की बात की इस कार्यक्रम में विधायक भी उपस्थित थी ।


























