बसना : बोनस के पैसे को लेकर जान से मारने की धमकी

बसना. युधिष्ठिर निषाद ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम तरेकेला चौकी भंवरपुर बसना जिला महासमुंद का निवासी है । कक्षा 08 वीं तक पढा है । खेती मजदूरी का काम करता है कि दिनांक 25 अगस्त को उनके बडे भाई दीनबंधु निषाद के साथ धान का बोनस पैसा निकालने ग्राहक सेवा केन्द्र पिरदा बसना गये। वहां से 11000/रूपये (ग्यारह हजार रूपये ) निकाल कर घर वापस आये । घर में घुसने के पहले वे बोनस पैसा का बटवारा मांगा तो मेरे मोबाईल को ले गये हो कहकर पैसा नहीं दूंगा बोला। इस बात को वह अपनी पत्नि पुष्षा निषाद को बताया फिर दोनों पति-पत्नि आकर बडे भाई से पैसा मांगा। तब नहीं दुंगा बोला और अश्लील गाली देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट करते आंगन में रखे लकडी का डंडा उठाकर उनके सिर पर मारा जिससे चोट लगकर खून निकला है। दुबारा पैसा मांगने की बात किया तो तुझे जान से मार दूंगा कहकर धमकी देते हुये वहां से चले गये। पुलिस ने प्रार्थी कि शिकायत पर 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

























