
सांकरा(काकाखबरीलाल)। देर रात सांकरा में शिवनाथ ट्रेवल्स की बस दुर्घटना ग्रस्त हो गयी है, बस चालक ने काकाखबरीलाल को बताया कि बस रायपुर से रांची की ओर जा रही थी, सांकरा परसवानी चौक ओवर ब्रिज के ऊपर राष्ट्रीय मार्ग 53 में पीछे से एक ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक रगड़ते हुए ट्रक आगे बढ़ाया जिससे दुर्घटना हो गया।
सांकरा पुलिस ने काकाखबरीलाल को बताया कि 7 लोगों को मामूली चोटें आईं हैं, सभी को प्राथमिक इलाज हेतु उप स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। ट्रक चालक भी सांकरा थाना में मौजूद है।
AD#1


























