महासुमंद

महासमुंद: सिरपुर महोत्सव में शामिल हुआ शिक्षा विभाग सरायपाली

महासमुंद (काकाखबरीलाल).24 फरवरी को विश्व प्रसिद्ध सिरपुर महोत्सव का शुभारंभ हुआ ।जिसमें शासन के सभी विभाग द्वारा स्टाल लगाए गए। समग्र शिक्षा स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा भी स्टॉल लगाया गया जिसमें सरायपाली विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला कसडोल से हुनर का झोला एवं शासकीय प्राथमिक शाला मुंधा की ओर से जादू का पिटारा का स्टाल में प्रदर्शन किया गया ।साथ ही स्टाल में मुस्कान पुस्तकालय भी बनाया गया था ।जिसमे विभिन्न तरह के पुस्तक रखे गए थे।सभी ने पुस्तक पढ़न किया।साथ ही पीएम श्री स्कूल का एक बेहतरीन मॉडल भी स्टॉल में बनाया गया था जो सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा ।जिसका अवलोकन माननीय विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिंन्हा , जिला पंचायत महासमुंद के CEO आलोक सर ,अपर कलेक्टर रवि साहू , महासमुंद एसडीएम साहू  द्वारा किया गया । बच्चों के शिक्षा के लिए एवं नई शिक्षा नीति 2020 के लिए आवश्यक तैयारी के संबंध में जानकारी प्रदान की एवं स्कूलों में नई शिक्षा नीति के तहत् FLN के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए किए जा रहे नवाचारों की प्रशंसा किए। स्लॉट में समग्र शिक्षा के डीएमसी कमलनाथ चंद्राकर, एसीपी पेडागोजी संम्पा बोस बीआरसी महासमुंद जागेश्वर सिन्हा उपस्थित रहे। हुनर के झोला में 50 से अधिक गणित एवं विज्ञान के विषय को सरल तरीके से समझने के लिए एवं प्रयोग आधारित शिक्षा के लिए बनाया गया है ।साथ ही साथ बच्चों की जिज्ञासा को बढ़ाने के लिए भी ये कारगर है। स्टाल में अनुभव आधारित शिक्षा हेतु गुब्बारा कार भी बनाया गया था।जिसका अवलोकन सभी अधिकारियों द्वारा किया गया ।सिरपुर महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवम गंगा आरती का भी बहुत ही शानदार आयोजन किया गया था।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!