महासुमंद

कोमाखान:भीमसेनी एकादशी मेले में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर

कोमाखान। भीमसेनी एकादशी मेले में एक 17 वर्षीय युवक पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओडिशा के नुआपाड़ा जिले के ग्राम परसाभदर थाना जोंक (खरियार रोड) निवासी एक राजमिस्त्री ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका 17 वर्षीय पुत्र आकाश यादव, जो घर में बकरियां चराने का काम करता है, 25 जून 2026 की शाम अपने दोस्तों विष्णु केंवट, उमेन्द्र साहू, परमेश्वर यादव, मोरध्वज राउत और देवराज साहू के साथ मोटरसाइकिल से ग्राम डीहीटेमरी में आयोजित भीमसेनी एकादशी मेला देखने गया था।
रात्रि लगभग 1 बजे आकाश के दोस्त विष्णु केंवट ने फोन कर सूचना दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने आकाश के पेट में चाकू मार दिया है। सूचना मिलते ही परिजन तत्काल घटनास्थल पहुंचे, जहां आकाश गंभीर हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला। चाकू का वार इतना गंभीर था कि उसके पेट के अंदरूनी अंग बाहर निकल आए थे।
घायल युवक को उसके दोस्तों की मदद से तत्काल वाहन द्वारा सरकारी अस्पताल नुआपाड़ा (ओडिशा) पहुंचाया गया, जहां उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। पीड़ित के पिता ने आरोप लगाया है कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके पुत्र की हत्या करने की नीयत से चाकू से हमला किया है।
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद मेले में दहशत का माहौल है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!