सरायपाली
बारिश होने के बावजूद भी कुटेला स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस।

सरायपाली। आई.ई.एम.बी.एच.स्कूल कुटेला में आज देश का पावन पर्व गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सर्वप्रथम विद्यालय में प्राचार्य फादर ऑस्कर टोप्पो के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया,

झंडोत्तोलन पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम भी धूमधाम के साथ मनाया गया गौरतलब यह बात है कि छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे से अब तक कई जगहों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई है,क्षेत्र में कल देर रात तक बारिश होने के पश्चात भी गणतंत्र दिवस को अमर बनाने के लिए कुटेला स्कूल में छात्रों की संख्या काफी अधिक देखने को मिली,उक्त कार्यक्रम में एफआर. बसील,एम.एस.सागर ,पी. पटेल, पी.एन. कर, खेल शिक्षक मुकेश साहू, अरविंद साहू सहित स्कूल के सभी शिक्षक गण एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
AD#1

























