छत्तीसगढ़

CBSE का बड़ा फैसला , 10वीं-12वीं के इन छात्रों से नहीं लेगा रजिस्ट्रेशन और एग्जाम फीस

कोरोना महामारी के कारण माता-पिता को खोने वाले बच्चों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल ने राहत दी है। सीबीएसई अगले साल की बोर्ड परीक्षाओं के लिए इन बच्चों से कोई पंजीकरण या परीक्षा शुल्क नहीं लेगा।

ऐसे बच्चों की पहचान स्कूल करेंगे और परीक्षा के लिए आवेदन में इसकी जानकारी देंगे। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा कि कोरोना महामारी के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया है।
यह निर्णय अभी शिक्षा सत्र 2021-22 के लिए है। इसके लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। ऐसे बच्चों की पहचान के बिंदुवार नियमावली बनाई जाएगी। जिसके जरिए ज्यादा से ज्यादा प्रभावित बच्चों को लाभ मिल सके।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!