तुमगांव: रोड़ किनारे खड़े बाईक ले उड़े चोर

तुमगांव। आरक्षी केद्र अंतर्गत रोड किनारे खडी बाईक चोरी का मामला सामने आया है।कृष्ण ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम तुमगांव में रहता है, राजमिस्त्री का काम करता है । दिनांक 18.11.2025 को अपने मोटर सायकल होंडा ड्रीम युगा क्रं0 CG04MX7968 में मनोहर पटेल के साथ मटासी खार के अपने खेत में धान फसल की कटाई के लिये गये हार्वेस्टर मशीन के चालक को बताने के लिऐ गये थे। मोटर सायकल को सुबह करीबन 9.00 बजे NH 53 रोड किनारे खडी कर खेत के अंदर चले गये । दोपहर करीबन 01.00 बजे आकर देखे तो जहां मोटर सायकल खडी किया था वहां पर नहीं था जिसे किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। मोटर सायकल होंडा ड्रीम युगा क्रं0 CG04MX7968 जिसका चेचिस नं ME4JC58FJKG049244 इंजन नं JC58EG0049284 कीमती 10,000/- रूपये है। पुलिस ने 303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।





















