महासमुंद

तुमगांव: अज्ञात लोगों ने चाकू से किया हमला

तुमगांव। आरक्षी केद्र अंतर्गत चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। मनोज कुमार  ने पुलिस को बताया कि वह  ग्राम टेमरी थाना कसडोल जिला बलौदाबाजार भाटापारा छ0ग0 की मूल निवासी है दिनांक 19.11.2025 समय 06.30 बजे शाम को तुमगांव एनएच 53 रोड के शौचालय में ड्युटी कर रहा था कि अचानक दो अज्ञात लोग मोटर साईकिल में आये और  मोबाईल छीनने लगे जिससे  मोबाईल छुडाया तो उन लोग चाकु से हमला कर दिया अचानक कई बार चाकू से वार कर दिया है । उन लोग दो व्यक्ति है एक मोटा है और एक पतला है पतला व्यक्ति सिर में सफेद गमछा बांधा था ।  चाकु मारने के बाद वे लोग पिथौरा की तरफ भाग गये । उसके बाद  अपने जान को बचा कर भाग कर ढाबा के पास गया वहां खडा एक व्यक्ति  खून को बहते देखकर डायल 112 को मोबाईल के माध्यम से बुलाया और  तुमगांव हास्पीटल में भरती कराया है उसके बाद जिला हास्पीटल महासमुंद के रिफर कर दिया है । पुलिस ने109-BNS, 3(5)-BNS, 309(6)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!