सरायपाली: पुष्पवाटिका के पास लोहे का कटार लहराते युवक धरा गया


सरायपाली (काकाखबरीलाल). पुलिस को दिनांक 14.01.24 को मुखबिर सूचना मिला कि पुष्पवाटिका के सामने भंवरपुर रोड सरायपाली के पास में एक व्यक्ति धारदार कटार लेकर घूम रहा है एवं लहराकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमकाकर भयभीत कर रहा है कि सूचना पर पुलिस की टीम मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर हमराह स्टाफ के घेराबंदी किये जो एक व्यक्ति अपने हाथ में लोहे का कटार लेकर लहराकर आने जाने वालों को डरा धमकाकर भयभीत कर रहा था जिसे हमराह स्टाफ के घेराबंदी कर पकड़े जो अपना नाम रमेश स्वाईं पिता पुष्तम स्वाईं उम्र 30 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर पतेरापाली सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 का रहने वाला बताया । धारदार कटार रखने के संबंध में धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया गया जो कोई वैध कागजात , दस्तावेज नहीं होना बताया। आरोपी के पेश करने पर उसके कब्जे से एक लोहे का धारदार कटार जिसमें लकड़ी का मूठ लगा हुआ है कुल लंबाई 12.5 इंच , मूठ की लंबाई 4 इंच , फल की लंबाई 8.5 इंच , फल की चौड़ाई 2 इंच को समक्ष गवाहन जप्त किया गया। पुलिस ने धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.






























