महासमुंद: हाकी स्टीक से पिटाई जानिए मामला


महासमुंद( काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में भूपेन्द्र शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड नं0 03 पूर्व पार्षद प्रभा साहू के घर के सामने ईमलीभाठा महासमुंद का निवासी है कक्षा 10 वीं तक पढाई किया है बरोण्डा बैल बाजार का ठेकादार है। दिनांक 27.12.2023 को अपने घर में था कि दोपहर करीब 01.00 बजे महामाया पारा महासमुंद का चंदन साहू और उसके लड़के छत्रपाल साहू शराब के नशे में घर के सामने आपसी गाली गलौज हो रहे थे जिसे सुन देखकर मना किया तो चंदन साहू और उसकर लड़का छत्रपाल साहू तुम मना करने वाले कौन होते हो कहकर अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए दोनो घर अंदर घुसकर, हाकी स्टीक से मारपीट किये जिससे सिर, पीठ में चोट आया है। घटना को शिवा निषाद एवं छबि पटेल देख सुनकर बीच बचाव किये है। पुलिस ने294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 452-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.


























