खल्लारी

खल्लारी: टंगिया से सिर पर वार हुई मौत मामला दर्ज

खल्लारी।  आरक्षी केद्र अंतर्गत टंगिया से सिर पर वार करने से यूवक की मौत हो गई । राजेन्द्र सोरी ने पुलिस को बताया कि वह  ग्राम डोंगरीपाली का रहने वाला है कि दिनांक 23/08/2025 को शाम के समय  अपने घर में मां रूखमणी, पत्नी आरती छोटा भाई धनंजय के साथ घर पर मौजुद था उसी समय बडा भाई सुरज सोरी बाहर से आया और घर में आकर  गाली गलौच कर  मां रूखमणी सोरी को मारने पिटने लगा जिसे  बीच बचाव करने पर  दाहिने हाथ में चोंट खरोच आया है  मां रूखमणी को  (पत्नी) बनाउंगा कहकर गाली गलौच कर रहा था  मां रूखमणी घर के अंदर रखे टंगिया से अक्रोश एवं घुस्से में आकर  बडे भाई सुरज सोरी के सिर में तीन बार पिछे तरफ सिर व गर्दन में वार करने से बडा भाई सुरज खुन से लथपथ लहु लुहान होकर कमरे के अंदर जमीन पर चित गिरा पडा था जिससे  खुन जमीन में, पास में रखे प्लास्टिक कुर्सी, दीवाल व पलंग में खुन के छिटे पडे है बडे भाई सुरज को घायल अवस्था में ईलाज हेतु डायल 112 में ईलाज के लिए महासमुंद ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई मां रूखमणी के द्वारा टंगिया से वार करने पर सिर में आई चोंटो के कारण बडे भाई सुरज की मौत हो गई है।  पुलिस ने 103(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!