पटेवा:पत्थर के टुकड़े से वार

पटेवा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में देवसिंग ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम कसहीबाहरा थाना पिथौरा जिला महासमुंद का मूल निवासी है । वर्तमान में झलप श्यामनगर में किराये के मकान में रहता है । राजमिस्त्री काम करता है । साक्षर है । दिनांक 02/09/2024 के शाम करीबन 05.30 बजे स्वयं व दोस्त अनिल कुमार आवड़े दोनो अपने किराये के मकान के आंगन में बैठकर बातचीत कर रहे थे उसी समय किराये के मकान में रहने वाले पड़ोसी व्यासनारायण ठाकुर व उसकी पत्नी कुमारी बाई द्वारा घुर घुर कर देखते हो कहकर गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का एवं व्यासनारायण द्वारा पास में रखे पत्थर के छोटा टुकड़ा से मारपीट किये है एवं जान से मारने की धमकी दिये है । मारपीट से सिर एवं चेथी में चोट आया है, खून निकल रहा है । घटना को दोस्त अनिल आवड़े देखा सुना है एवं घटना के संबंध में मोनू आंवड़े को बताया । पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.




















